संदेश

zenflox लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

20/07/21

चित्र
 हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब ???? दोस्तों मेरी आंख में कुछ परेशानी हो गई है । आज मैं आपको बताना चाहूंगी कि मेरी बायी आंख बिल्कुल लाल हो गई है । मैं बहुत तकलीफ में हूं ।  पिछले जुम्मे को मैं घर में सफाई कर रही थी । घर में बहुत जाले लग गए थे । तो सोचा घर साफ कर दूं । लगता है सफाई करते हुए आंख में मेरे कुछ चला गया । जिस से आंख में चोट लग गई मेरी पूरी आंख एकदम लाल हो गई ।  पहले मैंने समझा कि लगता है मुझे कोरोनावायरस  हो गया है । फिर मैंने डॉक्टर को दिखाया , तो डॉक्टर ने पूछा आपको कहीं चोट तो नहीं लगी । कुछ गिरा तो नहीं लिया ।आपने अपने आप को जोर से रगड़ा तो नहीं ।फिर मैंने याद किया तो मुझे याद आया कि मैं ने सफाई करी थी । हो सकता है आंख में कुछ चला गया हो । बहुत ज्यादा गर्मी हो रही थी।  जमीन एक दम तप रही थी ।पूरा घर एकदम गरम हो गया था ।मेरे सर में भी बहुत तकलीफ थी। सर के बीचो बीच में चिलकन हो रही थी। एकदम लाल आंखें देखकर एक बार तो लगा कि कहीं मुझे ब्रेन हेमरेज तो नहीं हो गया । लेकिन अल्लाह का करम था कि ऐसा कुछ भी नहीं था । दोस्तों आंख का लाल होना आम बात है । कभी-कभी ए...