संदेश

Eid in lockdown लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

18/05/21 bbhai

चित्र
 हेलो दोस्तों !!!उम्मीद है कि आप सब ठीक से होंगे ।आज रमजान  के सारे रोजे मुकम्मल हो गए हैं । ईद का चांद नहीं दिखाई दिया है । सुन्नत जमात के शहर काजी ने चांद की तस्दीक कर दी है । लिहाजा एक तबका मुसलमानों का तेरह मई को ईद मनाएगा । शहर काजी ने लोगों से कोविड-19 की वजह से अपने घरों में ही नमाज़-ए- ईद की पढ़ने की अपील की है । ज्यादातर मुसलमानों ने गवर्नमेंट के कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया है ।सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। इस साल मेरे घर में ईद की खुशी फीकी रही है है ।मेरी अम्मी का इंतकाल हुआ था १० जनवरी को जिसकी वजह से घर में सेवईं नहीं बने गी । आज के दिन मैं ने अपनी मां को बहुत ज़्यादा याद किया ‌। काफी देर  तक हम लोग एक दूसरे को फोन करके पता करते रहे कि कल ईद होगी या नहीं । ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि हम लोग ईद नहीं मनाएंगे  लेकिन , हम लोग जिस मसलक के मानने वाले हैं उन्होंने ईद की नमाज पढ़ाई ।तब हम लोग भी नहा धोकर तैयार हो गए ।अच्छे कपड़े पहने और सब ने घर में ही ईद की नमाज अदा करी। कोविड की वजह से सब घर में ही थे ।चारों तरफ सन्नाटा था।  कोई...