संदेश

Happy Birthday लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

04/06/21

चित्र
 हेलो दोस्तोंं !!!!! उम्मीद है आप सब लोग बहुत अच्छे होंगे । आज 4 जून है । आज के दिन मेरा भतीजा पैदा हुआ था । अल्लाह ने हमको बहुत ही खूबसूरत तोहफा दिया । उसके आने से हमारा घर भर गया । उसकी किलकारियों से घर गूंज उठा । हमारे घर की रौनक बढ़ गई । हम सबकी जान है ।वह हमारी जिंदगी है । हमारी खुशियां वाबसता है इस मासूम बच्चे से।अल्लाह ताला उसे अकल-ए- सलीम दे ।आज वह माशाअल्लाह 13 साल का हो रहा है । बहुत शरारती है और बहुत ज़्यादा जहीन है और अपनी बुआ को बहुत ज्यादा चाहता है  ।हर वक्त "बुआ बुआ" करता रहता है । बहुत मज़ाक करता है । एक बात तो मैं बताना भूल ही गई कि पीठ पर खुजली होने पर मुझ से खुजलवाता भी है।बुआ को जो चीज नहीं आती वह भी उसको सिखाने की कोशिश करता है । मैं उसे बहुत ज्यादा चाहती हूं । आज उसका जन्मदिन भी है और आज उसके खलेरे भाई की शादी भी है । लोग इस कोरोनावायरस में भी शादी ब्याह कर रहे हैं ।अल्लाह ताला उसको को खुश रखे मेरे भतीजे को सेहत दे और कामयाबी दे । आज सुबह वह बारात अटेंड करने गया है । घर में नहीं है  । मुझे उसकी बहुत याद आ रही है । मैंने उसके लिए खीर बनाई है ।अगर वह घ...