संदेश

flood लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

09/09/21

चित्र
  हेलो दोस्तों !!!!! आप सब कैसे हैं ? आज अपने ब्लॉग  में मैं आप लोगों को  अपने क्षेत्र  में बाढ़ की समस्या के बारे में बताऊंगी । यमुना नदी में बाढ़ आ गई है ।चारों तरफ पानी ही पानी है ।मेरे घर के पीछे तक पानी आ गया है।  दूसरे शहरों का पानी नदियों में डाला गया है ।जिससे बहुत ज्यादा स्थिति गंभीर हो गई है। बारिश बहुत ज्यादा तेज हो रही है । बारिश का होना अल्लाह की रहमत है ।लेकिन मूसला धार बारिश इस तरह हो रही है कि बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। हर साल बाढ़ की वजह से हिंदुस्तान में बहुत ज्यादा तबाही होती है । लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ जाता है जनसंख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है ‌। जिसकी वजह से लोग कछार इलाके में भी अपना घर बना लेते हैं ।और जब बारिश का पानी आता है । तो इन लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ जाता है । अगर लोग अपना घर ना छोड़े तो उनकी जान और माल दोनों खतरे में पड़ जाएंगे । मेरा घर के जमुना नदी के किनारे पर बना हुआ है। यह मोहल्ला बहुत खूबसूरत है और नदी की वजह से यहां का मौसम बहुत साफ सुथरा और और स्वास्थ्यवर्धक है। लेकिन जब देश में बाढ़ आती है तो दूसरे शहरों का प...