संदेश

Trust लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

24/09/21

चित्र
  * हेलो दोस्तों  !!!! आज मैं आप लोगों को दो दोस्तों की एक कहानी सुनाऊं गी ।यह दोस्त मेरे फादर और उनके एक दोस्त की कहानी है जो कि चाइल्ड स्पेशलिस्ट है । मेरे फादर की तो मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके दोस्त अभी भी जीवित हैं ।लेकिन वह बहुत बीमार हैं  । एक तरफ उनको फालिज का असर हो गया है ‌ अब वह क्या बोलते हैं यह समझ में नहीं आता  । उनकी जबान एकदम लड़खड़ाती है । लेकिन दिमाग बहुत सही है ।सब कुछ समझते हैं बोलते हैं । * किसी से रिश्ता बनाना आम बात है । दुनिया में हर इंसान ही दोस्ती शादी ब्याह और दूसरे जैसे रिश्ते एक दूसरे के साथ समाज में बनाता है लेकिन किसी भी रिश्ते को पूरी उम्र निभा देना बहुत बड़ी बात होती है  । मेरे पिताजी और उनके दोस्त की दोस्ती ऐसी है कि लोग मिसाल देते हैं दोस्ती हो तो ऐसी एक की मृत्यु हो गई है लेकिन दूसरा जीवन की जीर्ण और शीर्ण हालत में भी दूसरे  मित्र के परिवार की फिकर रखता है उसके बारे में पूछता रहता है । अपने परिवार की तरह समझता है ‌ ईश्वर इस तरह की मित्रता और इस तरह का मित्र सभी को दें । एक बार की बात है अंकल में और उनकी पत्नी में झगड़ा ह...