संदेश

light scattering लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

25/06/21

चित्र
 दोस्तों आज मैं आप लोगों को बताऊंगी कि आज आसमान बिल्कुल लाल है ,नारंगी है । और इस लाल रंग में रंगे आसमान को देखकर हम सब घबरा गए ।बारिश हो रही थी । अचानक से बारिश बंद हुई चारों तरफ बादल छा गए । लगा मौसम बहुत अच्छा हो जाएगा लेकिन कुछ ही देर में आसमान एकदम लाल रंग का हो गया इतना कि उसकी छाया से जमीन भी नारंगी हो गई ।बहुत खौफ महसूस हुआ ।  कहते हैं कि कहते हैं कि आसमान का लाल होना अल्लाह ताला की नाराजगी का इशारा है । ईश्वर जब हमारी हरकतों से खफा होते हैं ,नाराज होते हैं तो इस तरह का इशारा करते हैं ।जब हमे इस तरह की अजीब  चीजे देखें तो हमें समझ जाना चाहिए कि हम इनसानो से कोई बहुत बड़ी गलती हो रही है । आमतौर पर सूरज डूबने के समय आसमान का रंग हल्का लाल हो जाता है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है । लोग इसे बहुत ही रूमानी मानते हैं । लेकिन आज के दिन बहुत ज्यादा आसमान लाल था। बादल तेजी से आसमान पर चल रहे थे ।और सूरज कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा था। लोगों के लिए यह एक बेहद खूबसूरत और रूमानी नजारा होता है। लेकिन पता नहीं क्यों मुझे बहुत अजीब सा लग रहा था।  असल में उसका एक वैज्ञानि...