संदेश

Struggling for my future लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

7/5/21

चित्र
 मेरी मां स्वर्गवासी हो गई थी। मेरी जिंदगी तन्हाई और बेबसी का शिकार हो गई थी।मै हर वक्त उनके साथ रहती थी । मुझे उनकी बहुत ज़्यादा याद आती है । मैं उनके साथ एक ही कमरे में रहती थी । हर वक्त मेरी नज़र उनके ऊपर रहती थी । हर वक्त वह मुझे दिखाई देती थी ‌। टाइम से उनको खाना देना, पानी पिलाना , दवा देना ,उसके बाद में फिर मैं स्वयं खाना खाती  ‌। मुझे यह सारी बातें बहुत याद आती है। कि लगता है मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी।  दोस्तों एक सबसे बड़ी बात जो मुझे बहुत पसंद थी । अब जिसे मैं कभी भी नहीं कर पाऊंगी। हर   रोज़ रात में सब काम करके मैं अपनी मां के पैरों पर अपना सर रख कर दुआ करती थी कि परवरदिगार मेरी सारी परेशानियों को दूर कर दे । मुझे अच्छा भविष्य दे । देखिए मेरा रब कब सुनता है मेरी।  कहते हैं कि मां के पैरों को पकड़कर मांगी हुई दुआ ऊपर वाला कभी भी रद्द नहीं करता है ।  मुझे भी यह यकीन है कि एक दिन मेरे हालात बदलेंगे ।मेरे सामने भी अच्छा भविष्य होगा इंशाल्लाह। मैं आप लोगों को से भी यह इल्तेजा करना चाहूंगी कि अगर आप परेशान हैं तो अपनी मां के कदमों में सर रखकर दु...