संदेश

I t r लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

8/8/21

चित्र
हैलो दोस्तो!!!!!!! आज बैंक जाना है । मेरी एक एफ डी मैच्योर हुई है । लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि मेरे बेरोजगार होने के बावजूद भी मेरा टीडीएस कट गया है ।अब मुझे कोशिश करनी होगी कि मैं अपना टीडीएस कटने से कैसे बचा सकूं । मैं अपने इस ब्लॉग में आप लोगों को बताऊं गी कि कैसे मैं ने अपना कटा हुआ टी डी एस वापस पाया । 8 साल पहले मेरे वालिद हयात थे ।मैंने उनके नाम से सीनियर सिटीजन शिप में एक एफडी खुलवाई । एफ डी पूरी नहीं हुई थी कि 5 साल पहले उनका इंतकाल हो गया । एफडी मेरी मां के नाम हो गई । अभी जनवरी में जब मेरी मां का इंतकाल हो गया तो एक एफडी डिजीज में चली गई क्योंकि उसमें नॉमिनेशन नहीं था ।हमको डिजीज का फॉर्म भरना पड़ा और क्लेम करना पड़ा । खैर वो काम आसानी से हो गया ।१०,०००₹ से ज्यादा टीडीएस काटा गया है ।थोड़ी सी जानकारी ना होने की वजह से मैंने 15h फॉर्म नहीं भरा और मेरा इतना पैसा कट गया । अब मुझे वह तरीका पता करना है जिससे मैं अपना पैसा बचा सकूं । अब मैं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करके अपना पैसा वापस पा सकती हूं । इसमें थोड़ा सा टाइम लगेगा मैं ।ऑनलाइन यह काम आसानी से कर सकती हूं । टी . डी . एस ...