संदेश

weather लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

12/06/21

चित्र
हेलो दोस्तों !!!!! आप सब कैसे हैं ??आज सुबह से ही यहां पर मौसम बहुत ज्यादा खूबसूरत है  । हवाएं चल रही हैं । आसमान में बादल हो रहे हैं ।हम लोग घर में आज बैठकर काफी देर तक बात कर रहे थे ।जल्दी ही आसमान में बादल  छा गए । 12:00 बजे दिन के करीब हर तरफ अंधेरा छा गया । बहुत तेज हवाएं चलने लगी ।उसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई । हम बाहर निकले और बरसते हुए पानी में भीगने लगे । तकरीबन 1 घंटे तक हम लोगों ने बारिश में भीग कर नहाया। हमारे सारे कपड़े गीले हो गए थे ।मौसम ठंडा हो गया था । बारिश की बूंदे बहुत ठंडी थी । जिस्म पर बहुत अच्छा लग रहा था । बदन एकदम फ्रेश हो गया था। बारिश के पानी में नहा कर हम लोगों ने खूब इंजॉय किया । दिल दिमाग एकदम ताजा हो गया।एमिली लोगन डिकेन्स कितनी सच बात कही है कि "बारिश मेरी आत्मा पर गिरती है और मेरी रूह तक को भिगो देती है"। बारिश की पानी की पीने के भी अपने फायदे हैं ।कहा जाता है कि अगर बारिश का पानी इकट्ठा करके उसको किसी ऐसे रोगी को पिलाया जाए जिसका रोग समझ में  नहींआ रहा आ रहा हो और उसका इलाज भी ना हो पा रहा हो तो ,उस रोगी को बहुत ही फायदा पहुंचता है ।बा...