संदेश

Tahajjud लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

15/07/21

चित्र
 दोस्तों आज मैं आप लोगोंं को अपने डेली रूटीन के बारे में थोड़ा सा बतााऊं गी  ‌। मेरे दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठने से होती है । थोड़ी देर बाद फजिर की नमाज अदा करने का वक्त हो जाता है। दोस्तों आज मैं आपको नमाज के फायदे  ख़ासतौर पर तहज्जुद की नमाज़ पढ़ने  केे फायदे  के बारे में बताऊंगी । दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने अपने ब्लॉग का नाम ही डेली रूटीन रखा है ,लेकिन  ऐसा हुआ कि जब से मैंने अपना ब्लॉग लिखना शुरू किया हालात ऐसे हुए जिस दिन जो घटना घटती थी और मुझ पर असर करती थी, मैंने उसके बारे में लिखा ।आपसे अपने प्रतिदिन की रूटीन के बारे में कोई चर्चा नहीं करी ।चलिए आज मैं आपको अपनी दिनचर्या के बारे में थोड़ा सा जरूर बताऊंगी । दोस्तों जैसा कि आपने मेरे ब्लॉग को पढ़कर जान लिया होगा कि मैंने ज्यादातर अपने ब्लॉग में कोविड-19 का जिक्र किया है । क्योंकि दो ढाई साल से हम लोग सभी इस भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं  ।इस बीमारी ने हमारी जिंदगी पर बहुत असर डाला है। मेरी भी और आप सब की भी ।   जिस तरह भी हो सका मुझसे मैंने उसका वर्णन अपने ब्लॉग में किया है ...