संदेश

Walking लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

22/09/21

चित्र
नमस्कार दोस्तों !!!!! आज मैं आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताऊंगी ।  आप  निश्चित रूप से  सुबह उठने और ब्यायाम  करने के ,इसके लाभों के बारे में जानते है। कौन से व्यायाम करने चाहिए । 1* चलना  मेरे ब्लॉग को पढ़कर आप जान गए होंगे कि मैं फ़जिर की नमाज़ अदा करने के बाद कुछ देर टहलती हूँ।  आधा घंटा मैं अपने लॉन में तेजी से चलती हूं वाकिंग कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज  का एक बहुत अच्छा उदाहरण है । कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज का मतलब है ऐसी एक्सरसाइज करना जिससे हमारा पूरा शरीर एक्टिव रहता है और हमारी हार्ट रेट सामान्य से ज्यादा हो जाती है। इसलिए व्यायाम करने से हमारी हृदय गति तेज हो जाती है और उत्तेजित हो जाती है।  तेज कदमों से चलने से हमारे शरीर के अंदर मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और यह हमारे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ, मजबूत और सुंदर दिखता है। हमारा शरीर पतला और आकर्षक बनता है। तेज कदमों  से चलने से हमारी ऊर्जा जलती है। तो हम तेजी से चलकर अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। चलने से हमारा स्टेमिना बहुत मजबूत ...