संदेश

death in covid 19 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28/4/23

          हेलो दोस़तो !!!आज बहुत दिनो के बाद मै लिख रही हू । आज मै आज मैं जब बाहर निकली तो देखा मैदान में बच्चे खुश़ी से चिल्ला रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं । आसमान में सूरज के चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत कई रंगों का गोला बना हुआ था और बीच में सूरज छोटा सा नजर आ रहा था । यह दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था । बच्चे देखकर ताली बजा रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे । दरअसल यह क्रिया सन हेलो कहलाती है । वातावरण में पानी मौजूद है और उस पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो इस तरह की क्रिया आमतौर पर होती रहती है लेकिन नजर नहीं आती । आज जुम्मे का दिन था और सब लोग नहा धो के नमाज की तैयारी कर रहे थे और इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिला ‌ यह एक खगोलीय घटना है जिसमें वातावरण मे मौजूद पानी पर प्रकाश पड़ता है और यह  खगोलीय घटना होती है लेकिन देखने में यह बहुत अधिक सुंदर लग रही थी  ।मैंने भी खूब देखा और सारे लोगों ने खूब शेयर किया । पूरे व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस दुर्लभ घटना का चित्रण किया गया । आकाश में सूर्य के चारों तरफ इस तरह गोला बनने को की घटना का वर्णन तुलस...

13/06/21

चित्र
  दोस्तों मैं मौत एक ऐसी अटल हकीकत है जिससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता ना कोई इससे बच सकता है । एक न एक दिन हर जीवित को मौत का मजा चखना है । यह ऐसी हकीकत है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता ।हम सब घर में ऐसे ही इस सच्चाई पर बात कर रहे थे ।ऐसे ही हमारी बहन रूही की बात निकली जिनका रमजान के महीने में कोरोनावायरस डिजीज होने की वजह से इंतकाल हो गया था। बहुत नेक औरत थी वह । उनकी मृत्यु  के समय ऐसा हाल था कि जब उनके शौहर उनकी डेड बॉडी को लेकर घर आए ,कोई भी उनको छूने को तैयार नहीं था । कोई भी उनके पास बैठने को तैयार नहीं था । कोविड की वजह से मौतें बहुत अधिक हो रही थी और कब्र खोदने वाला कोई नहीं मिल रहा था । इसलिए मय्यत को दफनाने में बहुत देर लगी ।घर के लोग भी दूसरी मंजिल पर चल गए थे ।सब ने 2-2 मास्क और 2-2 दस्ताने पहन रखे थे ।मौत के एहसास का खौफ था ,कोई भी उनके पास जाने को तैयार नहीं था ।आखिर में फजिर नमाज पढ़ने के बाद उनको किसी तरह ले जाकर दफनाया गया । दोस्तों इस कोविड-19 के काल में हमारी बहन रूही और हमारे एक दादा, उनकी पत्नी की मृत्यु हुई और हमारी एक मोआनी थी उनकी भी मौत हुई । यह चारों लोग ...